क्या आप भी सोशल मीडिया पर अपना लॉकडाउन बिता रहे हैं? जाने फायदे और नुकसान अनुराग के साथ.




आज की दौड़ भाग भरी जिन्दगी में सोशल मीडिया एक ऐसा साधन बन चुका है जहां आप अपनी सोच, अपने विचार और अपने जीवन के त्वरित शुभ सन्देशों और कुछ अशुभ सन्देशों को साझा करते हैं और एक तरह से देखा जाए तो ये ठीक भी कहा जा सकता है क्योंकि आजकल की जीवन शैली में हर किसी से संपर्क ज्यादातर सोशल मीडिया के माध्यम से ही संभव हो पता है। वहीं अगर आप कोई सन्देश साझा कर रहे है तो आपके किसी शुभचिंतक को इसकी जानकारी मिलती है तो वे तुरंत ही आपके संपर्क में आ जाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया के बहुत सारे फायदे के साथ-साथ उसके बहुत नुकसान भी है। आइये जानते है कि सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान के बारे में.

 फ़ायदे :

1 - आप कभी भी अपनी बात बिना किसी समस्या के सोशल मीडिया पर रख सकते है।

2 - आप अपने आसपास हो रही सामाजिक परेशानियों को एक सही प्रारूप में अपनी सरकार या     अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं।

3 - आप अपने मोहल्ले, गांव, कस्बों और शहरों में अगर कोई कार्यक्रम रख रहे है तो बहुत ही कम समय में आप इसकी जानकारी अपने संपर्क के लोगों को दे सकते है।

 4 - अगर आप एक कलाकार है और आपको कोई मौका नहीं मिल पा रहा है तो आप अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन सोशल मीडिया पर कर सकते है और आपको सफलता हद से ज्यादा सफलता मिल सकती है।

5 - आप देश-दुनिया की त्वरित खबर रख सकते है।

6 - आप अपने पुराने से पुराने मित्र, सहपाठी, सहकर्मी, जिनसे आप एक अरसे से नहीं मिले है सोशल मीडिया के द्वारा आपको उनसे रुबरु हो सकते है।

7 - अगर आप समाचार पत्रिकाओं के पाठक है और आपको समाचार पत्रिका नहीं मिल पा रही है तो ऐसे समय में आप सोशल मीडिया के द्वारा अपनी मनपसंद पत्रिका भी पढ़ सकते है।

8 - आज का दौर डिजिटल का है तो आपको ऐसे दौर में सोशल मीडिया कई तरह से मदद करता है और इसके बहुत सारे फायदे भी है जो आप खुद भी महसूस करते होंगे।



नुकसान

1 - आप किसी के द्वारा गलत प्रदर्शित किए जा सकते हो, आपके चरित्र पर सोशल मीडिया के माध्यम से उंगली उठाई जा सकती है।

2 - आपको गलत और फेक समाचार सोशल मीडिया के माध्यम से मिल सकते है।

3 - आप कभी भी अगर आप एक सजग नागरिक और उपयोगकर्ता नहीं है तो आप किसी फर्जीवाड़े का शिकार हो सकते है।

 4 - कोई भी आपसे आपका डाटा किसी भी लुभावने ऑफर्स के द्वारा भरवाकर आपकी निजी जानकारी बेच सकता है।

  5 - अगर आप सोशल मीडिया के आदि हो चुके है तो आपको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

 6 - फेक न्यूज़ कभी भी आपका मानसिक संतुलन बिगाड़ सकती है।

7 - आजकल कई ऐसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जो सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का पूरा प्रयास करते है और कई जगहो पर कामयाब भी हुए है।

8 - सोशल मीडिया का इस्तेमाल अब चुनावी प्रचार के लिए सब से ज्यादा किया जा रहा है।
और भी बहुत सारे बिंदु है जो आप खुद इसके इस्तेमाल के बाद जान पाएंगे। इसलिए आप अगर सोशल मीडिया का उपयोग करते है तो आपको सजग होना चाहिए कि जो आप सोशल मीडिया के माध्यम से पढ़ या देख रहे है वह कही फेक तो नहीं, कही आप किसी मानसिक उत्त्पीड़न के शिकार तो नहीं हो रहे है। इसलिए कोई भी सन्देश या समाचार को एक बार अवश्य ही पढ़कर और सोच विचार कर आगे फारवर्ड करें।

Note: (ये मेरी अपनी राय है, अगर किन्ही को इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो मैं तहे दिल से माफ़ी चाहता हूं, इस लेख का किसी व्यक्ति की भावनाओं से कोई सम्बन्ध नहीं है.)                                   
                              
-अनुराग कुमार

Comments